JJP candidate List: कौन हैं हरियाणा रोडवेज के 'कंडेक्टर', जिन्हें JJP ने विधानसभा चुनाव 2024 में दिया टिकट
Haryana JJP candidate List Name: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने में भाजपा-कांग्रेस पीछे रह गई और दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ने बाजी मार ली है। चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही जेजेपी ने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें 4 सीटों पर एएसपी ने उम्मीदवार उतारे हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जेजेपी उम्मीदवारों की सूची में कई नाम चौंकाने वाले हैं। एक भाजपा के पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह के भाई के बेटी आयुषी अभिमन्यु राव और दूसरा नाम रामेश्वर दयाल का है।

दरअसल, जेजेपी ने रामेश्वर दयाल को एससी के लिए रिजर्व बावल सीट से टिकट दिया है। दयाल न केवल पूर्व विधायक हैं बल्कि हरियाणा रोडवेज के जाने-माने कंडक्टर भी रहे हैं।
रामेश्वर दयाल हरियाणा के राजनीति के दिग्गज परिवारों में से एक चौटाला परिवार से काफी समय से जुड़े हुए हैं। राजनीति में आने से पहले हरियाणा रोडवेज में कंडेक्टरी किया करते थे।
रामेश्वर दयाल हरियाणा रोडवेज में कंडक्टर पद से रिटायर्ड होने के बाद राजनीति में सक्रिय हो गए थे और साल 2009 में इंडियन नेशनल लोकदल के टिकट पर बावल सीट से विधायक चुने गए ।
बाद में इंडियन नेशनल लोकदल में फूट पड़ गई तो वे कांग्रेस में चले गए थे। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में जननायक जनता पार्टी का जन्म हुआ। दयाल दो साल पहले कांग्रेस छोड़कर जेजेपी में आए और अब हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जेजेपी ने रामेश्वर दयाल को बावल से टिकट दे दिया।
जेजेपी उम्मीदवार हरियाणा
1 मुलाना से डॉ.रविंद्र धौन
2 रादौर से राजकुमार बुबका
3 गुहला (एससी) से कृष्ण बाजीगर
4 गोहाना से कुलदीप मलिक
5 जुलाना से अमरजीत ढांडा
6 जींद से इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत
7 उचाना से दुष्यंत चौटाला
8 डबवाली से दिग्विजय चौटाला
9 नलवा से विरेंद्र चौधरी
10 दादरी से राजदीप फोगाट
11 तोशाम से राजेश भारद्वाज
12 बेरी से सुनील दुजाना सरपंच
13 अटेली से आयुषी अभिमन्यू राव
14 बावल से (एससी) से रामेश्वर दयाल
15 होडल से (एससी) सतवीर तंवर
एएसपी उम्मीदवार हरियाणा
16 सढौरा (एससी) से सोहेल
17 जगाधारी से डॉ. अशोक कश्यप
18 सोहना से विनेश गुर्जर
19 पलवल से हरित बैंसला












Click it and Unblock the Notifications