Raju Punjabi: 'मेरी सनी देओल सी बॉडी है...', इंस्टाग्राम पर ये थी राजू पंजाबी की आखिरी पोस्ट
Raju Punjabi News: हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी (Famous Haryanvi singer Raju Punjabi) का मंगलवार (22 अगस्त) तड़के निधन हो गया। राजू पंजाबी ने हिसार के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। जैसे ही राजू पंजाबी के निधन की खबर सामने आई तो उनके फैंस सदमें में आ गए।
इस बीच राजू पंजाबी का इंस्टाग्राम पर किया गया आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है। दरअसल, राजू पंजाबी ने यह 10 दिन पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसमें राजू पंजाबी खाट पर लटे हुए है और उसके आसपास कुछ लोग बैठे हुए है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक म्यूजिक भी बज रहा है।

राजू पंजाबी द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में 'हवा बनाई ठाढ़ी रे मेरी सनी देओल सी बॉडी रे...' सॉन्ग बैक ग्राउंड म्यूजिक में बज रहा है। इस वीडियो पर अभी तक 10,559 से ज्यादा लाइक और 524 कमेंट आ चुके है। आपको बता दें, देसी-देसी ना बोल्याकर गाने से राजू पंजाबी पूरे उत्तर भारत में फेमस हो गए थे।
लेकिन, मंगलवार 22 अगस्त को राजू पंजाबी इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। राजू पंजाबी के अचानक निधन की खबर मिलने से परिवार और उनके फैंस सदमे में हैं। राजू की मौत की खबर मिलते ही उनके रिश्तेदार और फैंस उनके अंतिम दर्शन के लिए हिसार पहुंचने लगे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार आज शाम को उनके पैतृक गांव रावतसर में किया जाएगा। 40 वर्षीय राजू पंजाबी पिछले काफी समय से पीलिया से पीड़ित थे और उनका इलाज हिसार के एक प्राइवेट हॉस्पिटल चल रहा था। हालांकि, बीच में उनकी तबीयत में कुछ सुधार आया तो उन्हें घर भेज दिया गया था।
बीते दिनों राजू पंजाबी की तबीयत फिर से अचानक से खराब हो गई और उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हालांकि, राजू अपनी जिंदगी से जंग हार गए और 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा बोलकर रुखसत हो गए। राजू अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं।
बता दें कि राजू पंजाबी हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में जाना-माना चेहरा था। राजू की यहां तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी-देसी जैसे चर्चित गाने गाए हैं, जिसे सुनकर फैंस खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications