Asian Games में प्रीति पंवार के मेडल जीतने पर गदगद हुए डिप्टी सीएम, बोले- हमारी बेटियां इतिहास रच रहीं
Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारत के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एशियन गेम्स 10वें दिन हरियाणा की मुक्केबाज प्रीति पंवार ने कास्य पदक जीतकर भारत को 62वां पदक दिलाया है।19 साल की प्रीति पंवार के मुक्केबाजी में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर उपमुख्मंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा की बेटी की जमकर तारीफ की है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर भारत को मुक्केबाजी में कास्य पदक दिलाने वाली प्रीति पंवार के एक पोस्ट लिखी। जिसमें उन्होंने लिखा
"छोटी सी उम्र में हमारी बेटियां इतिहास रच रही है। महज 19 साल की छोटी सी उम्र में एशियाई खेलों में मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा की बेटी प्रीति पंवार ने भारत का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। शानदार खेल और भव्य विजय के लिए बधाई एवं उज्जवल जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं।"
बता दें प्रीति पवांर को एशिया गेम्स 2023 में 54 किलो सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की चांग युवान से हार मिली जिस कारण प्रीति को मुक्केबाजी में कास्य पदक से संतोष करना पड़ा।
भारतीय मुक्केबाज प्रीति पंवार ने खेल के पहले तीन मिनट जमकर घूंसो की बरसात की लेकिन बाद में वो चीनी खिलाड़ी चांग युआन के अक्रामकता के सामने टिक नहीं सकी। पहले दौर में चीनी मुक्केबाज युआन के पक्ष में चार जज ने फैसला दिया, वहीं सेकेंड दौर में प्रीति ने चीनी मुक्केबाज का डिफेंस तोड़ने की कोशिश की। चीनी खिलाड़ी ने प्रीति के सिर के पीछे हिट किया जिसके लिए उसे वार्निंग भी मिली, मैच के आखिरी तीन मिनट में डिफेंसिव मुक्केबाजी करते हुए चीनी मुक्केबाज युआन ने बाजी मार कर जीत हासिल की।
Many congratulations to Preeti on winning the #BronzeMedal in the Women’s 54kgs Boxing event.
Let’s #Cheer4india 🇮🇳 #WeAreTeamIndia | #IndiaAtAG22 pic.twitter.com/whHibezMYL
— Team India (@WeAreTeamIndia) October 3, 2023












Click it and Unblock the Notifications