Panchkula Election Result 2024: कांग्रेस के चंद्र मोहन बिश्नोई ने बीजेपी के ज्ञानचंद गुप्ता को दी शिकस्त
Panchkula Chunav Results 2024: हरियाणा विधानसभा की अधिकांश सीटों पर रुझान आ चुके हैं। इसी क्रम में पंचकूला विधानसभा सीट का भी परिणाम आ गया है। इस सीट पर कांग्रेस चंद्र मोहन बिश्नोई ने जीत दर्ज की है। इन्होंने बीजेपी के ज्ञानचंद गुप्ता को शिकस्त दी है।
कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन बिश्नोई ने 1976 वोटों से जीत दर्ज की है। इससे पहले लगातार दो बार से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा था। ज्ञान चंद्र गुप्ता को 2019 में भी बीजेपी ने मैदान में उतारा था। तब गुप्ता बीजेपी को दूसरी बार जीत दिलाने में सफल रहे थे। इससे पहले 2014 के विधानसभा में चुनाव भी उन्होंने पार्टी को जीत दिलाई थी। लेकिन इस बार बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा।

गुप्ता ही बीजेपी के उम्मीदवार थे. उस समय भी गुप्ता पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरे थे और जीत दिलाई थी. ये वो दौर था जब देश में मोदी लहर थी. पिछले चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को इस सीट पर 61537 वोट मिले थे. वहीं, कांग्रेस के चंद्र कुमार ने 55,904 वोट हासिल किया था. जीत और हार के बीच बहुत ज्यादा का अंतर नहीं था. वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी उम्मीदवार को 48.84 फीसदी तो कांग्रेस उम्मीदवार को 44.37 फीसदी वोट मिले थे.












Click it and Unblock the Notifications