Panchkula Election Result 2019 : पंचकुला विधानसभा सीट पर लगातार दूसरी बार जीते भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता

हरियाणा। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए राज्य की सभी 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव का नतीजा आने लगा है। इसी सिलसिले में पंचकुला विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चंद्र मोहन को 5633 वोटों से हरा दिया है।

कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चंद्र मोहन को 55875 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता को 61502 मत प्राप्त हुए हैं। इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। वहीं बसपा के उम्मीदवार रोशन लाल कोचर को 1054 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं 1195 लोगों ने नोटा दबाया।

राज्य के करीब 1.82 करोड़ मतदाता 90 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे 1169 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रदेश के पंचकुला विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चंद्रमोहन के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है।

Panchkula Election Result 2019 live updates

प्रदेश के पंचकुला जिले में पंचकुला और कालका दो विधानसभा सीट आती हैं, मौजूदा समय में इन दोनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, इनेलो और जेजेपी सहित क्षेत्रीय पार्टियां जिले की इन दोनों सीटों पर काबिज होने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी हुई हैं।

पंचकुला विधानसभा सीट हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र भी आता है। अंबाला लोकसभा चुनाव क्षेत्र में आने वाले पंचकूला विधानसभा क्षेत्र का पहला चुनाव 2009 में हुआ था, तब कांग्रेस के देवेंदर कुमार बसंल यहां से विधायक चुने गए थे, लेकिन 2014 के चुनाव में यहां से बीजेपी के ज्ञान चंद गुप्ता विधायक बनने में सफल रहे।

पंचकुला विधानसभा सीट पर 2014 में कुल 195971 मतदाता था, जिनमें से 104110 पुरुष और 91864 महिला मतदाता थे। साल 2014 में यहां कुल 65.72 वोटिंग हुई थी। इस सीट पर 2014 में कुल 11 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाया था। बीजेपी के ज्ञान चंद गुप्ता ने 69916 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इनेलो के कुल भूषन गोयल को 44602 मतों से हराया था। गोयल को महज 25314 मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कुमार बंसल को 15561 वोट मिले थे।

बता दें, 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार राज्य में बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने दस साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया था। 2014 में हरियाणा की 90 सीटों में 47 पर भाजपा को जीत मिली थी, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य को 9 सीटें मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+