पराली जलाने के मुद्दे पर बोले हरियाणा सीएम खट्टर, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग इस पर...'
Haryana News: देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा और पंजाब में बढ़ते प्रदूषण को लेकर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई थी। तो वहीं, इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई और प्रदूषण के लिए हरियाणा की पराली की जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। वहीं, अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की प्रतिक्रिया सामने आई है।
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह (वायु प्रदूषण) कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। दुर्भाग्य से कुछ लोग इसपर राजनीति कर रहे हैं लेकिन उन्हें इससे कोई फायदा नहीं मिलेगा। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि हमें इस मुद्दे का समाधान खोजने के लिए एक साथ आना चाहिए।

दरअसल, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर बुधवार 08 नवंबर को पंचकुला पहुंचे और यहां हॉट एयर बैलून सफारी का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम खट्टर ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। साथ ही, पराली के ऊपर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए सीएम खट्टर ने कहा,
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग इस पर राजनीति करते हैं। इस पर राजनीति करने वाले को किसी तरह से कोई लाभ नहीं हो रहा बल्कि इसका उन पर असर पड़ रहा है। हमने हरियाणा में बहुत कुछ नियंत्रित किया है...पराली एक व्यावसायिक उत्पाद बन गया है और इसका मूल्य मिलता है।
इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा, 'पंजाब में पराली जलाई जा रही है, लेकिन हरियाणा, दिल्ली में भी लोगों को परेशानी हो रही है। मैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान से अपील करता हूं कि अगर हमारी सहायता की आवश्यकता हो तो हम हमेशा देने के लिए तैयार हैं। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications