हरियाणा: बुजुर्गों-दिव्यांगों, बेसहारा और विधवाओं को पेंशन कॉमन मिनिमम प्रोग्राम कमेटी की बैठक में होगी तय

चंडीगढ़। हरियाणा में बुजुर्गों-दिव्यांगों, बेसहारा व विधवा महिलाओं के ​लिए पेंशन बढ़ोतरी की खबरें आ रही हैं। पेंशन कितनी बढ़ेगी, ये अभी तय तो नहीं हुआ, लेकिन राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा इसका प्रारूप बनाया जा रहा है। पिछले दिनों संकेत मिले थे कि, राज्य सरकार बजट से पहले ही पेंशन-वृद्धि का तोहफा देगी। हालांकि, हरियाणा के समाज कल्याण मंत्री ओमप्रकाश यादव का कहना है कि, इस बारे में निर्णय कॉमन मिनिमम प्रोग्राम कमेटी करेगी। क्योंकि, यह कमेटी ही ऐसे फैसले लेने के लिए बनी है।

Old age pension: haryana minister says- common-minimum-program-committee-will-decide-old-age-pension

समाज कल्याण मंत्री ओमप्रकाश यादव बोले कि, पेंशन बढ़ोतरी को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। गठबंधन सरकार ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम कमेटी का गठन किया हुआ है। कमेटी की बैठक में ही इस बारे में निर्णय होगा। इस संदर्भ में जल्द बैठक होने की उम्मीद है। फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता कि पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी।' उन्होंने कहा कि, कॉमन मिनिमम प्रोग्राम कमेटी की बैठक में ही बुढ़ापा पेंशन को लेकर निर्णय होगा। पेंशन में बढ़ोतरी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Old age pension: haryana minister says- common-minimum-program-committee-will-decide-old-age-pension

मंत्री ने बताया कि, सूबे में कुल पेंशनरों के अलावा इस पर आने वाले मासिक व सालाना खर्चे का पूरा ब्योरा तैयार हो चुका है। ऐसे में अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि, कॉमन मिनिमम प्रोग्राम कमेटी की बैठक में पेंशन को लेकर जल्द फैसला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+