नूंह हिंसा: कांग्रेस विधायक मामन खान को राहत नहीं, कोर्ट ने फिर बढ़ाई रिमांड की अवधि
नूंह हिंसा के मामले में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक मामन खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट ने उनकी रिमांड की अवधि बढ़ा दी है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब एमएलए मामन खान दो दिन और हरियाणा पुलिस कि रिमांड में रहेंगे।
रिमांड के दौरान नूंह हिंसा के जुड़े कई सवालों के जवाब अभी हरियाणा पुलिस को नहीं मिले हैं। हिंसा भड़काने में कांग्रेस विधायक कहां तक संलिप्तता थी। उनके भड़काऊ बयानों ने कहां तक लोगों को उकसाने का काम किया। ऐसे कई पहलुओं पर हरियाणा पुलि छानबीन कर रही है। एमएलए मोमन खान की रिमांड बढ़ाए जाने के बाद अब एक बार फिर उनसे सख्ती से पूछताछ की जाएगी।

रियाणा के नूंह हिंसा मामले में आरोपी कांग्रेस विधायक मामन खान रविवार (17 सितंबर) को कोर्ट में पेश हुए। अदालत में इस दौरान पुलिस की ओर से फिर से अदालत में रिमांड की अवधि बढ़ाने की अपील की गई। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।
बता दें कि हरियाणा की फिरोजपुर झिरका सीट से कांग्रेस विधायक को नूंह हिंसा के आरोप में इस हफ्ते गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया तो उन्होंने अदालत ने 2 दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया था। रविवार को रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद जब मम्मन खान को अदालत में पेश किया गया।
अब सख्ती से होगी पूछताछ
मामन खान की पेशी के दौरान बड़ी संख्या में वकीलों को कोर्ट परिसर में मौजूदगी रही। लेकिन पुलिस ने उन्हें फिर से दो दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया है। कांग्रेस विधायक मामन खान की रिमांड के दौरान पुलिस अब पूरी सख्ती से नूंह हिंसा मामले में मामन खान से सारे सवालों के जवाब लेने की कोशिश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications