Nuh Violence: 6 अलग- अलग इलाकों के 23 आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 3 से 5 दिन की रिमांड मंजूर
नूंह हिंसा मामले में हरियाणा पुलिस ने अलग- अलग इलाकों से गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी। अदालत ने एफआईआर नं0 261 में आरोपी को 4 दिन की रिमांड पर भेजा।
हरियाणा के नूह जिले में हिंसा के मामले में पुलिस ने कुल 23 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। 6 अलग-अलग मामलों में कोर्ट में पुलिस ने रिमांड की मांग की। अदालत के आदेश पर एफआईआर नंबर 261 में आरोपी को 4 दिन की रिमांड पर भेजा गया। एक आरोपी को 3 दिन की रिमांड पर भेजा गया, पांच आरोपियों को 4 दिन की रिमांड पर भेजा गया और बाकी को 5 दिन की रिमांड मंजूर की गई।
हरियाणा के नूंह में सोमवार को हुई दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प को लेकर राज्य में प्रशासन तेजी से एक्शन ले रहा है। नूंह में अब भी कर्फ्यू है। इंटरनेट सेवाओं पर पांच अगस्त तक पाबंदी है। दक्षिणी हरियाण में स्थिति सामान्य होने तक धारा 144 लागू की गई है। ऐसे में प्रशासन ने उपद्रवियों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है।

बृहस्पतिवार हरियाणा के 6 अलग- अलग इलाकों में हिंसा में कथित रूप से शामिल 23 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जिन आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। आरोपियों के वकील ने बताया कि आज 6 अलग-अलग मामलों में कुल 23 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। एफआईआर नंबर 261 में आरोपी को 4 दिन की रिमांड पर भेजा गया। एक आरोपी को 3 दिन की रिमांड पर भेजा गया, पांच आरोपियों को 4 दिन की रिमांड पर भेजा गया और बाकी को 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया।
Recommended Video
बता दें कि नूंह में सुरक्षाबलों की तैनाती है। यहां इंटरनेट पर पाबंदी है। बुधवार हिंसा का दौर थमने के बाद कर्फ्यू में दोपहर तीन से पांच बजे तक ढील दी गई। जबकि गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में हिंसा की छिटपुट घटनाएं जारी हैं। बता दें कि नूंह हिंसा में अब तक 139 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। 90 अन्य संदिग्ध अभी पुलिस की हिरासत में हैं।












Click it and Unblock the Notifications