गौ, गीता और मां सरस्वती के संरक्षण के लिए प्रदेश की सरकार प्रतिबद्ध: सीएम, कहा- गौ माता को बेसहारा मत छोड़ना
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने बीते सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गौ, गीता और मां सरस्वती के संरक्षण के लिए हरियाणा प्रदेश की नॉन-स्टॉप सरकार प्रतिबद्ध है। आज इसी कड़ी में गौ सेवा सम्मान के अवसर पर मुख्यमंत्री पंचकूला पहुंचे। इस मौके पर
स्वामी ज्ञानानंद महराज, जिन्हें गीत मनीषी के रुप में जाना जाता है उनकी गरिमामयी उपस्थिती थी। गौ सेवा सम्मेलन के अवसर पर सीएम सैनी ने कहा कल मैने बैठक में यह बात कही थी कि गौ माता को, गौ वंश को चाहे वो नंदी हो या छोटा बछड़ा उन सबका बकायदा टैगिंग कि जाएगी और कंप्यूटर पर भी आंकड़ा रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में किस गौशाला के अंदर कितना गौवंश है, कितना सड़कों के उपर है वह रिर्पोट मेरे टेबल के उपर रहेगी। मैं उस रिर्पोट को देखूंगा। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि गौ माता सड़कों पर न रहे उसके लिए सरकार तो सहयोग करती है परंतु समाज के प्रबुद्ध लोग भी आगे आकर अपने क्षेत्र के गौशलाओं के अंदर उसका सहयोग करते है। उन्होंने कहा कि मैं आपको इस बात का विश्वास दिलाता हूं कि हम आपके सहायता के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।

सीएम सैनी ने गौशेवकों की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार तो सहयोग करती है लेकिन हमारे कुछ लोग ऐसे भी है जब उनकी फसल कटती है तो वो खुद ट्रैक्टर या ट्राली के द्वारा गौशालाओं में भूसा पहुंचाने का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि गौ माता को तो हमारे भगवान श्री कृष्णा भी स्वयं जंगलों में चराने का कार्य करते थे। उससे प्यार करते थे, स्नेह करते थे। सीएम ने कहा कि गौ माता तो ऐसी है कि एक भी चीज उसकी व्यर्थ नहीं है। उन्होंने कहा कि गौ माता अगर सांस भी छोड़ती है तो वातावरण शुद्ध होता है। गौ माता की हर चीज मानवता और इस वातावरण के लिए है।
सीएम ने कहा कि हमने लोगों से अपील किया था कोई भी व्यक्ति गौ माता को बेसहारा मत छोड़ना। उन्होंने कहा कि हमारी तो संस्कृति ऐसी है कि पहली रोटी भी गौ माता को खिलाई जाती है। अब तो देखने को मिल रहा है कि कोई व्यक्ति भी अपने जन्मदिन के अवसर पर गौशला में आता है और गौ माता को चारा खिलाता है। इस मौके पर उन्होंने ज्ञानानंद जी महराज का जिक करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि परम श्रद्धेय महराज जी इस क्षेत्र के अंदर मजबूती से कार्य कर रहे है। उनके सहयोग से ये वातावरण बदल रहा है फिर हम उसी दिशा के लिए बढ़ रहे हैं। आपको बता दे कि सीएम ने इस अवसर पर पशुपालन और डेयरी को बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों को सम्मानित भी किया।












Click it and Unblock the Notifications