HBSE 12th Result: टॉप-3 में लड़कियों का रहा दबदबा, भिवानी की नैंसी बंसल ने 498 अंक के साथ किया टॉप

HBSE 12th Result में भिवानी की नैन्सी बंसल ने बाजी मार ली। उन्होंने 498 अंकों के साथ हरियाणा में टॉप किया है।

HBSE 12th Result

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। रिजल्ट में छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्रों से ज्यादा छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशतता 10.68 फीसदी अच्छा गया है। वहीं, भिवानी के सिवानी खंड की नैंसी पुत्री हरपाल बंसल ने 500 में से 498 अंक हासिल कर हरियाणा में टॉप किया है।

सिवानी मंडी स्थित नवभारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वाणिज्य संकाय की छात्रा नैंसी ने 498 अंक के साथ टॉप किया है। वहीं, करनाल के निर्मल धाम के संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल की जसमीत कौर ने 497 अंक हासिल कर वाणिज्य संकाय से दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि 496 अंक हासिल कर वाणिज्य संकाय की छात्रा प्रिया बंसल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का परिणाम दोपहर साढ़े तीन बजे घोषित किया। परीक्षा परिणाम 81.75 फीसदी रहा, जबकि स्वयंपाठी परिक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 52.44 फीसदी रहा। इस परीक्षा में 2,09,933 परीक्षार्णी पास हुए, जबकि 47,183 परीक्षार्णी फेल हो गए।

हालांकि, इस बार छात्राओं की पास प्रतिशतता 87.11 प्रतिशत रही, जबकि 1,31,420 छात्रों में से 1,00,442 छात्र ही मैदान फतेह कर सके। वहीं,छात्रों की पास प्रतिशतता 76.43 फीसदी रही। अगर दोनों की प्रतिशतता में अंतर की बात करें तो 10.68 फीसदी छात्राएं, छात्रों से ज्यादा पास हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+