हरियाणा में तीन किलोमीटर की दूरी तक धरती फटी, लोग बोले- राम जाने ये क्या हुआ
महेन्द्रगढ़। हरियाणा में महेन्द्रगढ़ जिले में नारनौल के निकट ऐसी घटना घटी कि देखने वाले दंग रह गए। यहां अटेली-खंड के गांव खेड़ी कांटी में करीब तीन किलोमीटर दूरी तक धरती फट गई। कहीं खेत बुवे हुए थे तो कहीं फसलें खड़ी थीं। कहीं खेत खाली पड़े थे। ऐसे में वहां एक नाली के आकार में धरती फटने से किसान अचरज करने लगे। शनिवार को सुबह से रात तक लोग इस दृश्य को देखने पहुंचे। किसी की कुछ समझ में नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हुआ।
Recommended Video
रहस्यमय तरीके से तीन किमी तक धरती फटी
एक ग्रामीण ने बताया कि, कांटी गांव के सोमेश्वर मंदिर के पास से लेकर करीब तीन किलोमीटर की लंबाई यह रहस्यमय घटना घटी है। नारनौल के खेड़ी में ऐसा दूसरी बार देखने को मिला है। यहां महेंद्रगढ़ जिले में करीब एक दशक पहले भी ऐसा हुआ बताया जाता है। कई जानकार इतनी लंबाई में धरती फटना अशुभ बता रहे हैं। भूमि के अंदर गहराई में कुछ तो हलचल हो रही है। बहरहाल, अभी तक इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
हरियाणा में हिली धरती, 5 किलोमीटर की गहराई से रोहतक के लोगों को लगे झटके
यह प्राकृतिक आपदा के संकेत या कुछ और?
जिले के कुछ लोगों ने कहा कि, हो सकता है ऐसा कोई पाइपलाइन डालने के चलते हुआ हो। मगर, रातों-रात ऐसा कैसे हो सकता है? देखने पर यह साफ लग रहा है कि ऐसी संरचना तो धरती फटने पर होती है। ऐसे में इसे प्राकृतिक आपदा के तौर पर देखा जा रहा है। बुजुर्ग बोले- राम जाने ये क्या हुआ। गांव के लड़के इस तिरेल को मोबाइल के कैमरों कैद कर रहे हैं।
हरियाणा में फिर आ गया भूकंप, 75 दिन के भीतर 9वीं बार हिली रोहतक की धरती
नारनौल में 10 साल पहले भी हुई थी ऐसी घटना
यहां लगभग एक दशक पूर्व खटोटी खुर्द की सीमा में डोहरकलां वाले रास्ते के सामने नारनौल सिंघाना मार्ग के नजदीक दोहन नदी तटबंध की तरफ भी ऐसी घटना हुई थी। तब भी कई फीट गहराई तक जमीन फट गई थी। तब इसे अरावली पर्वतश्रेणी की हलचल से भी जोड़कर देखा गया। बहरहाल, लोगों में भय देखा जा रहा है। यह जांच का विषय है।