हुक्के की चिलम में बीड़ी डालने पर हुआ विवाद, गुस्साए शख्स ने युवक के पिता को कुचलकर मार डाला

पानीपत। हरियाणा में हुक्का को लेकर हुए विवाद के बाद एक शख्स ने युवक के पिता की क्रूरता से हत्या कर दी। युवक के पिता के चेहरे को पत्थर से ​कुचला। उसके बाद हत्यारा वहां से भाग गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच-कार्रवाई शुरू कर दी। मॉडल टाउन थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि, हत्यारोपी की जल्दी गिरफ्तार की जाएगी।

यह घटना मुखीजा कॉलोनी की है, जहां करीब एक सप्ताह पहले झगड़ा हुआ था। पुलिस के समक्ष दर्ज शिकायत के अनुसार, अनिल सैनी पुत्र संजय सैनी अपनी गली के नुक्कड़ पर दो दोस्तों के साथ बैठकर हुक्का गुडग़ुड़ा रहा था। साइकिल पर वहां पहुंचे पड़ोसी अंकित ने हुक्के की चिलम में बीड़ी डाल दी। फिर खाली बोतल फेंकी। अनिल के मना करने पर भी वह नहीं माना। इस पर अनिल ने अंकित की साइकिल के पहिए की हवा निकाल दी। अंकित ने दोबारा हवा निकालकर दिखाने की धमकी दी। इस पर अनिल ने दूसरे पहिए की भी हवा निकाल दी। अंकित ने गुस्से में चिलम फोड़ दी तो अनिल ने उसको थप्पड़ मारे। इसके बाद अंकित के बड़े भाई ने उनके घर के बाहर आकर सबक सिखाने की धमकी दी।

Hukka Chilam

बताया गया कि, अनिल जाटल रोड फेस-3 स्थित फैक्ट्री में जाता है। उसे लेकर अनिल के पिता संजय के मन में डर बैठ गया कि, कहीं अंकित कुछ कर न दे। वह अनिल को फैक्ट्री तक ले जाने लगे। बीते रोज भी वो घर से फैक्ट्री के लिए निकले, लेकिन वहां पहुंचे नहीं। रात में जब अनिल साथियों के साथ फैक्ट्री से घर लौटने लगा तो पीपल वाली गली में एक लाश पड़ी देखी। उस लाश का चेहरा कुचला हुआ था, लेकिन कपड़ों से उसे पहचान लिया।

वह लाश अनिल के पिता की ही थी, जिसे पत्थर से मारकर फेंक दिया गया था। इस मामले में अनिल ने अंकित के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाईं। जहां वारदात के दौरान एक संदिग्ध युवक बीड़ी पीता दिखाई दिया। उसके बाद सिपाही उसकी तलाश में जुट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+