हरियाणा चुनाव 2024: BJP मंत्री मूलचंद शर्मा की संपत्ति 5 साल में ₹17 करोड़ बढ़ी, कहां से आया इतना पैसा?

Moolchand Sharma Net Worth 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में नामांकन प्रकिया चल रही है। नायब सिंह सैनी सरकार परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और इनेलो से अर्जुन चौटाला समेत 18 उम्‍मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। मंत्री मूलचंद शर्मा का संपत्ति विवरण चौंकाने वाला है।

मूलचंद शर्मा फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ से भाजपा उम्‍मीदवार हैं। शर्मा के विधानसभा चुनाव 2024 के शपथ पत्र के अनुसार उनके परिवार की कुल संपत्ति 29.62 करोड़ रुपए है, जो हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 की तुलना में 17 करोड़ ज्‍यादा है।

MOOL CHAND SHARMA BALLABGARH

एमडी यूनिवर्सिटी से एमए हिस्ट्री तक की पढ़ाई करने वाले मंत्री शर्मा ने साल 2019 के चुनावी शपथ पत्र में अपनी कुल संपत्ति करीब 12 करोड़ 44 लाख रुपए बताई थी। पांच साल में 17 करोड़ रुपए बढ़ गए। साल 2024 में मंत्री शर्मा के हाथ में 227250 रुपये कैश है। इनकी पत्‍नी के पास कैश इन हैंड 27500 रुपए हैं।

Moolchand Sharma nomination

मंत्री मूलचंद शर्मा की संपत्ति

  • खुद दो बैंक खातों में लगभग 14 लाख रुपए जमा
  • पत्नी के तीन बैंक खातों में लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपए जमा
  • खुद के पास लगभग 18 लाख 98 हजार रुपए के आभूषण
  • पत्नी के पास लगभग 35 लाख 40 हजार के आभूषण
  • बेटे के पास लगभग 18 लाख 22 हजार के आभूषण
  • एक अन्य आश्रित के पास लगभग 36 लाख 45 हजार रुपए के आभूषण

मूलचंद शर्मा के पास जमीन

  • सदपुरा और मोहना गांव में कृषि योग्य जमीन। मार्केट वैल्यू लगभग पांच करोड़
  • आश्रितों के नाम जमीन की मार्केट वैल्यू लगभग तीन करोड़ 75 लाख रुपए
  • सिकरी और धौज में गैर कृषि योग्य भूमि
  • मार्केट वैल्यू लगभग साढ़े सात करोड़ रुपए
  • परिवार के पास लगभग ढाई करोड़ मार्केट वैल्यू वाली कमर्शल प्रॉपर्टी है।
  • उनके और उनकी पत्नी के पास सेक्टर 10 में रिहायशी प्रॉपर्टी है, जिसकी मार्केट वैल्यू लगभग पौने चार करोड़ रुपए।
  • खुद के नाम पर एक होंडा सिटी कार है, जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए
  • आश्रितों के पास एक मर्सिडीज गाड़ी है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+