Mohd. Imran Raza DC Jind: हरियाणा कैडर के वो IAS, जिन्होंने आंगनबाड़ी में करवाया बेटी का एडमिशन
हरियाणा कैडर में 2015 कैडर के आईएएस अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा रेवाड़ी डीसी से जिंद डीसी पद पर लगाया गया है।
IAS Officer Transfer Haryana: हरियाणा सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। साथ ही हरियाणा कैडर में 16 आईएएस व 44 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। साथ ही 14 एचसीएस की जिम्मेदारी बदली है। सात जिलों को नए डिप्टी कमिश्नर (DC) मिले हैं।

आईएएस अधिकारी सुशील श्रवण को पंचकूला जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें माता मनसा देवी मंदिर श्राइन बोर्ड का चीफ एडमिनिस्ट्रेटर भी बनाया गया है। हरियाणा कैडर में ट्रासफर पाने वाले आईएएस अफसरों में वो भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी बेटी की प्रारम्भिक शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी को चुना।
रजा की पत्नी व बेटी गुरुग्राम में रहती
2015 बैच के आईएएस अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा की पत्नी डॉ. सदफ माजिद व बेटी गुरुग्राम में रहती हैं। रजा ने पिछले दिनों अपनी तीन साल की बेटी का दाखिला गुरुग्राम के झाडसा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में करवाया। तब रजा रेवाड़ी के डीसी थे। रेवाड़ी से पहले मानेसर निगम में कमिश्नर भी रहे।
किसको कहां डीसी लगाया?
1 आईएएस सुशील सरवान, डीसी पंचकूला
2 आईएएस मनोज कुमार-प्रथम, डीसी यमुनानगर
3 मनदीप कौर, डीसी चरखी दादरी
4 मनोज कुमार द्वितीय, डीसी सोनीपत
5 राहुल हुडडा, डीसी रेवाड़ी
6 मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद
7 प्रशांत पंवार, डीसी फतेहाबाद












Click it and Unblock the Notifications