हरियाणा: दो दिन से लापता युवती का शव बरामद, युवक पर हत्या का आरोप

गोहाना। हरियाणा के गोहाना में 20 वर्षीय युवती का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया है।परिजनों ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के अंदर न्याय नहीं मिला तो वह सड़क जाम कर देंगे। पुलिस का कहना है कि शनिवार को युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। खानपुर खुर्द के खेत में युवती का शव बरामद हुआ है। मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आगे की जांच की जा रही है।

missing girl body found in field in gohana haryana

सहेली के जन्मदिन पर गई थी युवती

गोहाना के एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती बीते गुरुवार सहेली के जन्मदिन में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। युवती के भाई का कहना है कि उसे किसी ने सूचना दी थी कि उसकी बहन का पड़ोसी गांव वजीरपुरा निवासी श्याम ने अपहरण कर लिया है। भाई ने इस संबंध में शहर थाना पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने शुक्रवार को श्याम के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

खेत में मिला शव, मुंह से निकल रहा था खून

शनिवार देर शाम को पुलिस को गांव हसनगढ़ और खानपुर खुर्द के बीच खेतों में युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में शव युवती का मिला। उसके मुंह से खून निकला हुआ था। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि श्याम ने ही युवती की हत्या करके शव को खेतों में फेंका है। इस घटना में श्याम के साथ उसके साथी भी शामिल हो सकते हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत करने के बाद समय रहते कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने मांग की कि शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+