हरियाणा न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

बहला-फुसलाकर 13 साल की किशोरी को पड़ोसी ही अगवा कर ले गया, नहीं खोज पा रही पुलिस

Google Oneindia News

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर शहर की गड्ढा काॅलोनी पुरानी हमीदा में एक किशोरी को पड़ोसी युवक भगा ले गया। किशोरी के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि एक पड़ोसी युवक शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा करके ले गया है। मामले की जांच की जा रही है। वह किशोरी जो लापता हुई, अभी नाबालिग है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि कैसे भी उन्हें बेटी वापस चाहिए।

minor girl kidnapped by neighbour youth

किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 13 वर्षीय लड़की बिना बताए चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उसे मालूम हुआ कि उसकी लड़की को काॅलोनी का ही सोनू शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। पुलिस उस आरोपी की तलाश कर रही है, जिस पर किशोरी को भगा ले जाने के आरोप हैं। वह युवक शहर की गड्ढा काॅलोनी पुरानी हमीदा इलाके में किशोरी से कुछ ही दूरी पर रहता था। किशोरी से उम्र में वह बड़ा है।

यह भी पढ़ें: बिहार की किशोरी को हरियाणा में 6 लोगों ने अगवा किया, 2 माह तक दुष्कर्म, फिर यूपी से बरामद हुईयह भी पढ़ें: बिहार की किशोरी को हरियाणा में 6 लोगों ने अगवा किया, 2 माह तक दुष्कर्म, फिर यूपी से बरामद हुई

Comments
English summary
minor girl kidnapped by neighbour youth
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X