हरियाणा: वन-स्टॉप सेंटर से गायब हुई नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता पुलिस ने आज खोजी

फतेहाबाद। यहां वन स्टॉप सेंटर से गायब हुई एक रेप पीड़िता अब वापस मिल गई है। टोहाना पुलिस उसे पिछले दिनों यहां छोड़कर गई थी। जिसके बाद वह गायब हो गई थी। इस बारे में सेंटर की इंचार्ज व महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी ने कहा कि, वो लड़की कूलर के पास लगे गत्ते को हटाकर भाग गई थी। उसे फिर फ़तेहाबाद लाया गया है।

minor girl escape from one stop centre fatehabad, police caught today

संवाददाता ने बताया कि, फतेहाबाद के वन स्टॉप सेंटर से जो लड़की गायब हुई थी, वो 17 साल की है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी एवं वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज राजबाला ने कहा कि, उस लड़की को टोहाना पुलिस 26 जुलाई के दिन वन स्टॉप सेंटर पर छोड़ कर गई थी, लेकिन रात के समय नाबालिग लड़की सेंटर से गायब हो गई। सुबह छानबीन में पता चला कि कूलर के पास लगे हुए गत्ते को हटाकर वो वहां से कहीं निकल गई। उस लड़की को पुलिस ने टोहाना से बरामद किया है, ऐसी जानकारी आज मिली है।

minor girl escape from one stop centre fatehabad, police caught today

लड़की के गायब होने की घटना के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के हाथ-पांव फूल गए थे और उन्होंने मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दर्ज करवाई थी। हालांकि, वह आज सुबह टोहाना से बरामद कर ली गई और पूछताछ के लिए उसे फतेहाबाद लाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+