स्वामी रामदेव को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दी जन्मदिन की बधाई

स्वामी रामदेव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें बधाई दी है। मनोहर लाल खट्टर ने कहा योग गुरु स्वामी रामदेव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। योग और आयुर्वेद को पुनर्जीवित कर देश-दुनिया में भारतीय संस्कृति के गौरव को आप निरंतर आगे बढ़ाते रहें, ऐसी मेरी कामना है। ईश्वर से आपके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।

बता दें कि स्वामी रामदेव को योग गुरू के रूप में जाना जाता है। वो ना सिर्फ लोगों को योग का प्रशिक्षण देते हैं बल्कि आर्युवेद से जुड़ी तमाम औषधियों का खजाना भी लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। उन्होंने पतंजलि योगपीठ, पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना की है जोकि काफी लोकप्रिय है।

manohar lal khattar

स्वामी रामदेव का जन्म 25 दिसंबर 1965 को हुआ था। उनका शुरुआती नाम रामकिशन यादव था। वो हरियाणा के महेंद्र गढ़ में पैदा हुए थे। स्वामी रामदेव का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। बचपन से ही स्वामी रामदेव की बां आंख आंशिक लकवाग्रस्त है।

स्वामी रामदेव ने कक्षा 8 तक की पढ़ाई शहजादपुर से की थी। वह बचपन में स्वामी दयानंद सरस्वती से काफी प्रभावित थे। जिसके बाद उन्होंने युवावस्था में ही स्कूल छोड़ गुरुकुल जाने का फैसला लिया। 14 वर्ष की आयु में स्वामी रामदेव कलवा पहुंचे यहां उन्होंने आचार्य बलदेव जी के संरक्षण में शिक्षा ली, जहां पर उनकी मुलाकात बालकृष्ण से हुई थी।

वर्ष 1992 में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वामी रामदेव ने हरिद्वार पहुंच गए, यहां वह कृपालु बाग आश्रम में रहते थे और शंकरदेवी महाराज के सानिध्य में शिक्षा हासिल कर रहे थे। यहां पर उन्होंने योग की शिक्षा हासिल की और संन्यास ले लिया जिसके बाद उनका नाम स्वामी रामदेव हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+