कोरोना काल के दौरान दर्ज हुईं FIR वापस लेगी खट्टर सरकार, इतने लोगों को मिलेगी राहत
Haryana News: कोरोना वायरस महामारी के दौरान प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को हरियाणा सरकार वापस लेगी। इस बात की जानकारी खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी है। दरअसल, सीएम खट्टर ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार द्वारा जारी एसओपी का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरूद्ध दर्ज एफआईआर को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान सीएम ने बताया कि कोरोना उल्लघन के दौरान 14,127 लोगों की गिरफ्तारियां हुई थी।

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर 8275 एफआईआर दर्ज हुई थी। इनमें सबसे ज्यादा एफआईआर गुरुग्राम जिले में दर्ज की गई थी। गुरुग्राम में 1030 एफआईआर दर्ज हुई थी। वहीं, दूसरे नबंर पर झज्जर में 814 एफआईआर दर्ज हुई थी।
सीएम खट्टर ने आगे बताया कि फरीदाबाद में 765, करनाल में 545 और रोहतक में 646 एफआईआर दर्ज की गई थी। इन सभी एफआईआर को वापस लेने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि कुछ मामले ऐसे भी हैं, जिनकी सुनवाई विभिन्न अदालतों में लंबित है।












Click it and Unblock the Notifications