हरियाणा में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए खट्टर सरकार ने उठाया कदम, सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को दी मंजूरी
Haryana News: हरियाणा में कनेक्टिविटी बढ़ाने और निर्बाध परिवहन की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 60.24 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की महत्वपूर्ण सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है।
परियोजनाओं में हिसार जिले में हिसार-घुड़साल रोड (एमडीआर) के 24.79 किमी का सुधार कार्य शामिल है, जिसके लिए 25.84 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही चरखी दादरी जिले में 5.76 करोड़ की लागत से सतनाली-बाढड़ा-जुई सड़क (एमडीआर-125) का 19 किलोमीटर का हिस्से का सुधार किया जाएगा।

पलवल जिले में 13.27 करोड़ की लागत से होडल-नूंह-पटोदी-पटोदा सड़क के 26 किमी तक का सुधार कार्य तथा पानीपत जिले में 5.66 करोड़ की लागत से गन्नौर से शाहपुर (एमडीआर-121) सड़क के 8.64 किमी का सुधार किया जाएगा।
इसके अलावा, झज्जर जिले में 9.71 करोड़ की लागत से छारा-दुजाना-बेरी-कलानौर सड़क के 20.41 किमी तक के हिस्से का सुधार कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। ये पहल हरियाणा सरकार की बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।












Click it and Unblock the Notifications