पलक गुलिया ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड, हरियाणा सीएम खट्टर ने उज्जवल भविष्य की कामना
Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारतीय महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया और शूटिंग में तो मेडल की बौछार सी हो गई है। शूटिंग प्रतियोगिता में छठे दिन भारत की पलक गुलिया, ईशा सिंह और दिव्या थडिगोल ने भी कमाल कर दिखाया।
17 साल की पलक गुलिया ने एक गोल्ड मेडल समेत दो मेडल अपने नाम किए है। तो वहीं, ईशा सिंह ने भी रजत पदक जीता है। पलक और ईशा के मेडल जीतने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें बधाई दी।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही, उन्होंने लिखा,
देश का गौरव बढ़ाती हमारी बेटियां! एशियन गेम्स की 10 मीटर एयर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में हरियाणा की बेटी पलक गुलिया द्वारा स्वर्ण पदक और ईशा सिंह द्वारा रजत पदक तथा 10 मीटर एयर पिस्टल की टीम स्पर्धा में दिव्या थडिगोल के साथ मिलकर रजत पदक जीतने पर तीनों बेटियों को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से सभी बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
बता दें कि 10 मीटर एयर पिस्टल वुमेंस के फाइनल में गोल्ड जीत लिया है। ये उपलब्धि पलक ने 242.1 अकों के साथ हासिल की है। वहीं, ईशा सिंह ने भी सिल्वर मेडल जीत लिया है। ईशा इस इवेंट में 239.7 प्लाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर रहीं। आपको बताते चले कि एशियन गेम्स 2023 के छठवें दिन भारतीय दल का प्रदर्शन शानदार रहा है।
भारत अब तक 8 गोल्ड, 12 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि, 95 गोल्ड के साथ चीन अभी भी टॉप पर है।












Click it and Unblock the Notifications