गर्भवती पत्नी को तीन तलाक बोल घर से निकाला, महिला ने कहा- पति के दूसरी महिलाओं से हैं संबंध
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में एक शख्स ने शादी के तीन साल बाद गर्भवती पत्नी को तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि शख्स के दूसरे महिलाओं के साथ भी अवैध संबंध हैं। वह पत्नी से अक्सर मारपीट कर उससे दहेज लाने का दबाव बनाता था। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के दुमझेड़ा की आसमा की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले बूड़िया के इंतजार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए आसमा को प्रताड़ित करने लगे। आसमा ने बताया कि मायके से दो लाख रुपए लाने का दबाव बनाया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर इंतजार ने जनवरी 2019 में दूसरा निकाह कर लिया।
आसमा ने बताया कि उसे ससुराल में बंधक बना लिया गया था। फोन भी झीन लिया गया था। 10 सितंबर को उसके पिता ससुराल आए तो उसकी हालत का पता लगा। पिता ने इंतजार से बात करनी चाही, लेकिन वह गुस्सा हो गया। इसके बाद अपने घरवालों के कहने पर आसमा को तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। बूड़िया थाने के एसआई रमेश चंद्र ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपित पति फरार है।