हरियाणा के कैथल में बड़ा हादसा, मेला देखने जा रहे परिवार की कार नहर में गिरी, 7 की मौत

हरियाणा के कैथल में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां मेला देखने जा रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया है। परिवार की गाड़ी एक नहर में गिर गई, जिसमे सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ड्राइवर की जान बच गई है।

डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि हादसे में एक लड़की लापता है, हम अभी बारे में पुष्ट जानकारी नहीं दे सकते हैं कि वह जीवित है या नहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिन 7 लोगों की मौत हुई है उसमे 4 लड़कियां हैं और 3 महिलाएं हैं। हादसा किस वजह से हुआ है, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

haryana

चश्मदीद ने बताया कि कार काफी स्पीड में थी और सड़क पार करते वक्त यह अनियंत्रित हो गई और सिरसा स्थित नहर में जा गिरी। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

जानकारी के अनुसार यह हादसे में मृतक लोग डीग गांव के रहने वाले थे, ये लोग पुंडेरी से कैथल जा रहे थे। हादसा आज सुबह 9.30 बजे हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर सभी 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। कार में सवार सभी लोग गुहणा में लगा मेला देखने जा रहे थे। जब लोगों ने कार को नहर में डूबते हुए देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया।

हादसे में 15 साल के बच्ची का शव नहीं मिल पाया है, जबकि चार महिलाएं और 2 बच्चों का शव बरामद किया जा चुका है। बच्चे के तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+