lok sabha opinion poll : हरियाणा में किस दल को मिलेंगी कितनी सीटें? मतदान के पहले का सर्वे चौंकाने वाला

Haryana opinion pollहरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस, बीजेपी और अन्य क्षेत्रीय दल जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। हरियाणा में मतदान से पहले कई एजेंसियां और न्यूज चैनल प्री पोल सर्वे कर रहे हैं।

हरियाणा को लेकर सर्वे एजेंसी लोक पोल ने एक सर्वेक्षण किया है। इस सर्वे के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी को सबसे अधिक सीटें आती दिख रही है। लेकिन वह इस बार 2014 और 2019 की तरह क्लीन स्वीप नहीं कर पाएगी।

lok poll survey for haryana lok sabha elections 2024 opinion poll congress bjp narendra modi

लोक पोल के मुताबिक, हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से बीजेपी समर्थित एनडीए को 6 से 7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि कांग्रेस समर्थित इंडिया गठबंधन को 3 से 4 सीटें मिलने की संभावना है। हालांकि लोक पोल ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि, उनके इस सर्वे का सैंपल साइज क्या था। लेकिन अभी तक के कई सर्वे में हरियाणा में बीजेपी बढ़त लिए दिख रही है।

लोक पोल सर्वे ने अपने इस पोल में कई फैक्ट भी बताए हैं। लोक पोल का कहना है कि, राज्य की जाट बेल्ट में वोटर किसान को लेकर सरकार का रुख और अग्निवीर योजना को लेकर बीजेपी से खासे नाराज हैं। इसके अलावा चुनाव से दो महीने पहले हरियाणा के सीएम बदलने से बीजेपी को मदद मिलने की संभावना ना के बराबर मिलती दिख रही है।

इसके अलावा पोल का कहना है कि, हरियाणा में राज्य सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर जिसका असर लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा। देशवाल बेल्ट में जाट और एससी मतदाता कांग्रेस की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद कांग्रेस को पंजाबियों के बीच भी फायदा मिलता दिख रहा है।

अगर हरियाणा में मुख्य चुनावी मुद्दों की बात करें तो लोक पोल का कहना है कि, युवाओं में नशीली दवाओं का उपयोग, बढ़ती बेरोजगारी और नौकरियों की कमी प्रमुख मतदान मुद्दे हैं। इसके अलावा राज्य में किसानों आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार का रवैया पीएम मोदी की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+