MSP को लेकर हरियाणा में बढ़ा विवाद, किसानों ने जाम किया दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे
हरियाणा में MSP को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। सूरजमुखी के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर सोमवार को कुरुक्षेत्र में एक बार फिर से किसानों की महापंचायत हुई।
हरियाणा में एमएसपी को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। सूरजमुखी के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर सोमवार को कुरुक्षेत्र में एक बार फिर से किसानों की महापंचायत हुई। जिसमें किसानों ने सरकार को दो बजे तक आकर उनसे बातचीत करने का अल्टीमेटम दिया था।
लेकिन जब हरियाणा सरकार की तरफ से कोई बातचीत के लिए नहीं पहुंचा। तो किसानों ने पिपली में दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे जाम कर दिया है। किसान पुल और सर्विस रोड बंद कर धरने पर बैठ गए हैं। इस महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत और रेसलर बजरंग पुनिया भी पहुंचे हैं।

इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, यूपी और अन्य पड़ोसी राज्यों के किसान नेता 'एमएसपी दिलाओ, किसान बचाओ महापंचायत' के लिए कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में एकत्र हुए। बजरंग पुनिया ने जहां इस महापंचायत को अपना समर्थन दिया। वहीं अपनी आंदोलन के लिए भी किसानों से समर्थन मांगा।
किसान सूरजमुखी पर एमएसपी और किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी व दूसरे नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे हैं। महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा सरकार एमएसपी कानून लागू करे और जो किसान नेता सूरजमुखी पर एमएसपी की मांग कर रहे हैं उन्हें रिहा किया जाए। इससे नीचे कोई समझौता नहीं होगा।
बजरंग पूनिया ने कहा, कि पहले किसान यूपी में घटना के जिम्मेदार अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ लड़ रहे थे। हम बृजभूषण के खिलाफ लड़ रहे हैं। किसी पर एक्शन नहीं हुआ। किसानों काे सड़क पर खड़े देखकर दुख होता है। हम भी ऐसे ही परिवारों से हैं। हम जितने भी खिलाड़ी हैं, हम आपके साथ हैं।
उन्होंने कहा था कि अपनी मांगों के लिए किसानों को सड़कों पर आना पड़ता है। जब वह किसानों को सड़कों पर खड़ा देखते हैं तो दुख होता है। उन्होंने कहा हरियाणा के सभी पहलवान खिलाड़ी किसानों के साथ है।












Click it and Unblock the Notifications