हरियाणा में सरकार की चाबी इस बार आम आदमी पार्टी के हाथों में, राघव चड्ढा का बड़ा दावा

Haryana Assembly Election 2024: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा चुनाव जीतने के लिए खून-पसीना एक कर दिया है। आप सांसद राघव चड्ढा भी जोरशोर से पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने नारनौल से प्रत्याशी रविंद्र सिंह मटरू के समर्थन में Town Hall और भिवानी से प्रत्याशी इंदू शर्मा के समर्थन में रोड कर, जनता से झाड़ू का बटन दबाने की अपील की। इस क्रम में उन्होंने आप के गारंटियों की याद दिलाई।

उन्होंने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज हरियाणा की जनता के सामने आम आदमी पार्टी के रूप में बदलाव का एक मौका है। हरियाणा के लोगों ने सभी दलों को मौका दिया। राघव ने कांग्रेस, बीजेपी सहित हरियाणा के सभी क्षेत्रीय दलों पर निशाना साधा और कहा, सबने सरकार बनाई लेकिन हरियाणा की किस्मत नहीं बदली।

Raghav Chadha

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में सरकार की चाबी इस बार आम आदमी पार्टी के हाथों में रहेगी। जनता को हरियाणा के लाल -अरविंद केजरीवाल की गारंटियों का लाभ मिलेगा।

1) सभी को मिलेगी 24 घंटे मुफ्त बिजली, पुराने बिल होंगे माफ़

2) बच्चों की शिक्षा के लिए बनाए जाएंगे शानदार सरकारी स्कूल

3) हरियाणा में शानदार सरकारी अस्पताल बनवाए जाएंगे, जहां होगा मुफ्त इलाज

4) सभी माताओं-बहनों को हर महीने दिए जाएंगे 1000 रुपए

5) बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा रोजगार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+