हरियाणा के रण में अरविंद केजरीवाल का हल्लाबोल, बीजेपी पर लगाया पार्टी तोड़ने का आरोप
Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा बयान देकर हरियाणा की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।शुक्रवार को यमुनानगर के जगाधारी में एक रोड शो के दौरान केजरीवाल ने दावा किया कि हरियाणा में AAP के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी।
'AAP के बिना नहीं बनेगी सरकार'
यमुनानगर के जगाधारी विधानसभा एक रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आप के बिना हरियाणा में कोई भी सरकार नहीं बन पाएगी। जेल से निकलने के बाद उनका यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम था। केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि अगले 2 हफ्तों में वह हरियाणा में 10 से ज्यादा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे।

'हरियाणा का लाल हूं'
जगाधारी में भाषण देते हुए केजरीवाल ने कहा, "ये भूल गए कि मैं हरियाणा का लाल हूं, मेरी रगों में हरियाणा का खून बहता है।" उन्होंने दावा किया कि BJP वालों ने मुझे फर्जी केस में जेल में डाल दिया और मुझे तोड़ने की तमाम कोशिशें की। मुझे अनेक यातनाएं दीं और मेरी दवा बंद कर दी। इनका मकसद मुझे झुकाने और तोड़ने का था। बीजेपी पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा हरियाणा का हर बच्चा-बच्चा उनके साथ हुए अन्याय का बदला लेगा।
विधायकों को तोड़ने का लगाया आरोप
बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए आप संयोजक ने कहा, जब मैं जेल में था, तब इन्होंने हमारे विधायकों को तोड़ने और खरीदने की कोशिश की, लेकिन हमारा एक विधायक तो क्या, एक कार्यकर्ता तक नहीं टूटा। हमारी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है।












Click it and Unblock the Notifications