हरियाणा के चुनावी रण में केजरीवाल का हल्लाबोल, BJP पर लगाया आरोप, कहा- फर्जी केस बनाकर मुझे जेल में डाल दिया

Arvind Kejriwal Rally: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हरियाणा के असंध विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केजरीवाल ने BJP पर हमला करते हुए कहा कहा कि जनसभा में उमड़ा जनसैलाब बता रहा है, जनता को हरियाणा के लाल- अरविंद केजरीवाल जी की 5 गारंटियों पर पूरा भरोसा है और इस बार वह 5 अक्टूबर को EVM में झाड़ू का बटन दबाकर BJP की सफाई करने जा रही है।

जेल भेजने का लगाया आरोप

पीएम मोदी पर जेल भेजने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि BJP और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे जेल में डाल दिया था। मुझे प्रताड़ित किया गया। जेल में मुझे तोड़ने की कोशिश की। लेकिन ये भूल गए कि मैं हरियाणा का लाल हूं। ये लोग किसी को भी तोड़ सकते हैं लेकिन एक हरियाणा वाले की हिम्मत नहीं तोड़ सकते। मैं जनता के लिए काम कर रहा था। इससे मोदी जी और BJP को डर लग गया। मुझे और मेरे कामों को रोकने के लिए इन लोगों ने साजिश रची। एक फर्जी केस बनाया, झूठे आरोप लगाए और मुझे पकड़कर जेल में डाल दिया।

Arvind Kejriwal

काम किया इसलिए फंसाया

उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, पिछले 10 वर्षों से दिल्ली के लोगों की पूरी ईमानदारी के साथ सेवा कर रहा हूं। आपके लाल ने दिल्ली और पंजाब के लोगों को 24 घंटे मुफ़्त बिजली दी। मैंने अच्छे सरकारी स्कूल और अस्पताल बनवाए। सरकारी स्कूलों में बच्चों की मुफ़्त पढ़ाई हो रही है। दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक खोल दिये। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज हो रहा है।

आगे उन्होंने कहा आज मैं आप सभी को 5 गारंटी देकर जाता हूं। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बना दो, ये 5 काम करवाने की ज़िम्मेदारी मेरी है-

1)हरियाणा की जनता को 24x7 मुफ्त बिजली मिलेगी, सभी पुराने बिल माफ़ होंगे

2)शानदार सरकारी स्कूल बनाए जाएंगे

3)हरियाणा में शानदार सरकारी अस्पताल बनवाए जाएंगे, जहां सबका मुफ्त में इलाज होगा

4)सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे

5)बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+