Digvijay Chautala Wedding: जानिये लगन रंधावा के बारे में, जो बनने जा रही हैं दिग्विजय चौटाला की दुल्हनिया
दिग्विजय चौटाला की शादी की खबरों के बीच उनकी होने वाली दुल्हनिया लगन कौर रंधावा भी खूब सुर्खियों में है। 15 मार्च को होने जा रही इस शादी को लेकर काफी बज बना हुआ है। शादी में 4000 वीआईपी गेस्ट आने की उम्मीद है।

Who is Lagan kaur Randhawa: बड़े-बड़े नेताओं से लेकर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों की शादियों के बीच 16 एकड़ में फैले वॉटर प्रूफ टेंट वाले मैदान में हो रही एक शादी जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। शादी है हरियाणा में रूलिंग सहयोगी पार्टी जजपा के महासचिव दिग्विजय चौटाला की। बात चाहे शादी की तैयारियों की हो, या फिर रस्मों रिवाजों की... ये शादी हर तरह से खास होने जा रही है। पिछले कई दिन पहले से ही शादी की सारी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आज शादी की कुछ रस्में भी निभाई गईं। 15 मार्च को दिग्विजय चौटाला दिल्ली में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। तो चलिये इससे पहले आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं लगन कौर रंधावा, जो दिग्विजय चौटाला की पत्नी बनने जा रही हैं।

सुर्खियों में दिग्विजय चौटाला की शादी
इन दिनों दिग्विजय चौटाला की शादी खूब सुर्खियों में है। वैसे तो शादी 15 मार्च को होने वाली है, लेकिन इसकी सारी तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। आज भी शादी की कुछ रस्में निभाई गईं। इस दौरान महिलाओं ने हरियाणवी अंदाज में लोकगीत गाकर बान की कुछ रस्में अदा की। इस बीच दिग्विजय चौटाला की होने वाली दुल्हनिया को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसे में बात करते हैं होने वाली दुल्हनिया लगन चौटाला के बारे में।

कौन हैं होने वाली दुल्हनिया?
बताते चलें कि लगन रंधावा भी राजनीतिक परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं। अमृतसर की रहने वालीं लगन रंधावा के दादा पंजाब सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे मजीठिया से कांग्रेस के पूर्व विधायक सविंदर सिंह कथूनांगल की पोती हैं। परिवार का अपना रियल स्टेट बिजनेस है और अमृतसर में डेवलप्ड कॉलोनियां भी हैं।

इस दिन होगी रिंग सेरेमनी
बताते चलें कि इसी साल जनवरी में दिग्विजय चौटाला और लगन रंधावा ने सगाई की थी। चौटाला परिवार के करीबी सहयोगियों की मानें, तो बड़े-बड़े फंक्शन जैसे भात, तेल चढ़ाना और दोपहर का खाना वगैरह सब सिरसा में 10 ममार्च को आयोजित किया जाना है। वहीं रिंग सेरेमनी सूफी संगीत के साथ 12-13 मार्च को आयोजित की जाएगी। इन दो दिनों में परिवार दिल्ली के अपने फार्महाउस पर अपने परिवार और दोस्तों को होस्ट करेगा।

कहां होंगे शादी के बाकी फंक्शन?
शादी का फंक्शन नई दिल्ली और मानेसर में होगा। चौटाला परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपालों और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों, खिलाड़ियों, हॉलीवुड और बॉलीवुड अभिनेताओं और गायकों को शादी के कार्यक्रमों के लिए निमंत्रण भेजा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ये तमाम हस्तियां फंक्शन में शामिल हो सकती हैं।

4000 वीआईपी लोगों के आने की उम्मीद
बता दें कि रिसेप्शन 23 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। शादी समारोह में जिन बॉलीवुड हस्तियों को इनवाइट किया गया है, उनमें सलमान खान, संजय दत्त, रणदीप हुड्डा, कैलाश खेर, एपी ढिल्लों, गुरू रंधावा और हनी सिंह शामिल हैं। इस शादी में कम से कम 4000 वीआईपी लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications