जींद: पांच साल में पिता ने एक-एक करके मार डाले अपने ही पांच बच्चे, पंचायत के सामने कबूला गुनाह
जींद। खबर हरियाणा के जींद जिले से है, यहां एक पिता ने एक-एक करके अपने पांच बच्चों की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस शख्स ने ऐसा तांत्रिक के कहने पर किया है। दरअसल, 17 जुलाई को आरोपी की दो बेटियां मुस्कान (11) और निशा (7) गायब हो गई थी। जिनका शव हांसी बुटाना लिंक नहर से बरामद हुआ था। दोनों मासूम बच्चियों के शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी ने इन दोनों बेटियों से पहले भी एक बेटी और दो बेटों को मार डाला था।

पांच साल में खो दिए पांच बच्चे
मामला जींद जिले के दिदवाड़ा गांव का है। गांव निवासी जुम्मा (38) ने मीडिया को बताया था कि उसने पांच साल में अपने पांच बच्चे खोए हैं। पांच साल पहले सोते समय उसके बेटे की मौत हो गई थी। इसके दो साल बाद एक बेटी खेलते वक्त मर गई। उसके कुछ महीने बाद ही एक और बेटे को अचानक उल्टियां हुईं और वह भी मर गया। 17 जुलाई को उसकी दोनों बेटियों के गायब होने के बाद उसने थाने में जाकर रिपोर्ट पर दर्ज कराई थी। जुम्मा ने यह भी कहा था कि वह दोषियों के खिलाफ कार्रवाई चाहता है। बता दें कि जुम्मा मजदूरी करता है और उसकी पत्नी छठे बच्चे के साथ गर्भवती है।

नहीं करवाया बच्चों का पोस्टमॉर्टम
अडिशनल एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि हैरानी की बात है कि आरोपी ने अपने किसी भी बच्चे की मौत के बाद उसका पोस्टमॉर्टम नहीं करवाया। बताया कि 17 जुलाई को लापता होने का केस दर्ज हुआ था। लेकिन शव बरामद होने के बाद हमें शक हुआ और हत्या का केस दर्ज हुआ। जांच पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई थी कि कथित तौर पर जुम्मा ने ही अपनी बेटियों को कोई दवा देकर गहरी नींद में सुला दिया और नहर में फेंक आया।

पंचायत के सामने कबूला अपना गुनाह
इतना ही नहीं, आरोपी जुम्मा ने पंचायत के सामने अपना गुनहा कुबूल करते हुए अफसोस जताया था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि जुम्मा ने उन्हें बताया कि गरीबी में इस घटना को अंजाम दिया है और तांत्रिक के कहने पर ऐसा किया है। पंचायत प्रतिनिधियों और गांव के लोगों ने पुलिस को बुलाकर आरोपी को उनके हवाले किया और कार्रवाई की मांग की। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications