haryana assembly election 2019 : झज्जर से कांग्रेस की गीता भुक्कल ने दर्ज की जीत
नई दिल्ली। कांग्रेस की गीता भुक्कल ने एक बार फिर से झज्जर विधानसभा सीट कब्जा कर लिया है। उन्होंने भाजपा के राकेश कुमार को बड़े अंतर से हराते हुए दोबारा से झज्जर पर जीत हासिल की है। गीता भुक्कल ने राकेश कुमार को कुल 13,751 वोटों से मात दी है। जहां गीता को कुल 43,572 वोट मिले तो वहीं, राकेश कुमार को 29,821 वोट ही मिले। गीता भुक्कल ने जनता को उनपर दोबारा भोरसा जताने के लिए धन्यवाद दिया है।
मालूम हो कि, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो चुकी है। प्रदेश के 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो गया है। बता दें, हरियाणा की झज्जर विधानसभा सीट काफी चर्चा में रहती है क्योंकि यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर कांग्रेस की गीता भुक्कल ने 2014 के चुनाव में जीत दर्ज किया था और इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की तरफ से गीता भुक्कल ही मैदान में हैं। वहीं, भाजपा ने राकेश कुमार को मैदान में उतारा है।
बता दें, 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार राज्य में बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने दस साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया था। 2014 में हरियाणा की 90 सीटों में 47 पर भाजपा को जीत मिली थी, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य को 9 सीटें मिली थी।