जाट आंदोलन की चेतावनी के चलते हरियाणा के कई हिस्सों में धारा 144 लागू
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने 29 जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी है। जाट समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर पिछले साल फरवरी माह में हरियाणा में काफी उग्र आंदोलन हुआ था।
रोहतक। जाट आरक्षण आंदोलन की सुगबुगाहट को लेकर हरियाणा सरकार ने कमर कस ली है। 29 जनवरी को आंदोलन की चेतावनी के मद्देनजर राज्य के कई हिस्सों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा राज्य के कई जिलों में धारा 144 भी लागू कर दी गई है। इस बीच हरियाणा के रोहतक में जाट जागृति सेना नामक संगठन ने धरना शुरू कर दिया है। संगठन ने मांग की है कि पिछले साल हुए आंदोलन के दौरान युवाओं पर दर्ज किए गए केस वापस लिए जाएं।

आपको बता दें कि अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने 29 जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी है। जाट समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर पिछले साल फरवरी माह में हरियाणा में काफी उग्र आंदोलन हुआ था। हिंसक घटनाओं के दौरान जाट समुदाय के कई लोगों पर पर केस भी दर्ज हुए और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हालांकि हरियाणा सरकार ने जाट समेत 6 जातियों को आरक्षण देने का ऐलान किया लेकिन यह मामला फिलहाल हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
19 जिलों में धरने से आंदोलन की शुरुआत
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले जाट नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट नेताओं ने भाजपा पर जाटों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए 29 जनवरी से धरने का ऐलान किया हुआ है। जाट नेताओं ने कहा कि आरक्षण के नाम पर उनको भाजपा ने धोखा दिया है और एक बार फिर वो आरक्षण के लिए प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। जाटों को आरक्षण के लिए काफी समय से संघर्ष कर रहे यशपाल मलिक ने बताया कि 19 जिलों में धरने से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। गुड़गांव, पंचकूला और मेवात से धरने शुरू किए जाएंगे। ये भी पढ़ें- कोई शक नहीं कि मुरथल में सामूहिक बलात्कार हुआ: हाईकोर्ट
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications