Lok Sabha Election: हरियाणा की 5 और सीटों पर JJP ने उतारे प्रत्याशी, करनाल से प्रदेश उपाध्यक्ष लड़ेंगे चुनाव
Haryana JJP Candidates List: हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जननायक जनता पार्टी (JJP) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने इस लिस्ट में 5 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।
जजपा ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत और रोहतक से अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। अंबाला से किरण पूनिया के नाम पर मुहर लगाई है। तो कुरुक्षेत्र से पाला राम सैनी चुनाव लड़ेंगे।

जानिए दूसरी लिस्ट में किस-किस को मौका
लोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में अंबाला से किरण पूनिया प्रत्याशी होंगी, जबकि कुरुक्षेत्र से पाला राम सैनी चुनाव लड़ेंगे। करनाल से पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे ही सोनीपत लोकसभा से भूपेंद्र मलिक चुनाव लड़ेंगे। ऐसे ही रोहतक से जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान को प्रत्याशी बनाया है।
अंबाला से उम्मीदवार किरण पूनिया जेजेपी प्रदेश सचिव एवं जेजेपी प्रचार समिति सदस्य हैं। वो पूर्व मंत्री कृपाराम पूनिया की पुत्रवधू हैं। वहीं, करनाल से प्रत्याशी देवेंद्र कादियान जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वे विधानसभा चुनाव में पानीपत ग्रामीण से जेजेपी के उम्मीदवार थे।
सोनीपत से उम्मीदवार भूपेंद्र मलिक जेजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं। बरोदा से जेजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे हैं। भूपेंद्र मलिक के पास लंबे समय संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव भी हैं। रोहतक से उम्मीदवार रवींद्र सांगवान जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष हैं।
इससे पहले पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में सिरसा, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से उम्मीदवारों का ऐलान किया था। ऐसे में पार्टी ने सभी 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।
सीएम सैनी के खिलाफ भी उतारा प्रत्याशी
वहीं पार्टी ने करनाल उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। जजपा ने यहां राजेंद्र मदान उर्फ रामा मदान को टिकट दिया है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद करनाल विधानसभा की सीट खाली हुई थी। मार्च में मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद के साथ-साथ विधानसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications