Indri Chunav 2024: इंद्री में BJP के रामकुमार कश्यप Vs कांग्रेस के राकेश कांबोज, किसका पलड़ा भारी?
Indri Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में इंद्री सीट पर मुकाबला रोचक है। सारे उम्मीदवारों ने पर्चा भर दिया है। टिकट वितरण और नामांकन प्रकिया अब थम चुकी है। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी और 16 सितंबर को नाम वापसी के बाद मैदान में डटे रहने वाले उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

इंद्री विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक रामकुमार कश्यप, भाजपा (2019 में 7431 वोटों से जीत)
कुल वोटर-218125 पुरुष-113217 महिला-104908
रामकुमार कश्यप, भाजपा उम्मीदवार
उम्र-73 साल
शिक्षा-पीजी
करियर-राज्यसभा सांसद रहे हैं। साल 2019 में चुनाव जीतकर विधायक बने। इस बार फिर टिकट।
राकेश कांबोज, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-58 साल
शिक्षा-बीएल, एलएलबी
करियर-साल 2005 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता। भूपेंद्र हुडडा के गुट के हैं।
सीट का गणित-साल 2008 के बाद कांग्रेस यहां नहीं जीती। लगातार दो बार से भाजपा जीत रही है।












Click it and Unblock the Notifications