Pari Bishnoi: सिक्किम से हरियाणा कैडर में आएंगी IAS परी बिश्‍नोई, जानें कब होगी MLA भव्‍य बिश्‍नोई से शादी?

IAS Pari Bishnoi Weds BJP MLA Bhavya Bishnoi: देश में भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे चर्चित आईएएस अफसरों में से एक परी बिश्‍नोई का कैडर सिक्किम से हरियाणा होने वाला है। विधायक भव्‍य बिश्‍नोई की मंगेतर परी बिश्‍नोई अभी सिक्किम के गंगटोक में एसडीएम पद पर सेवाएं दे रही हैं।

आईएएस परी बिश्‍नोई ने केंद्र सरकार को आवेदन भेजा था, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि वह अपने माता-पिता की देखभाल करना चाहती हैं। इसलिए उनका कैडर सिक्किम से हरियाणा किया जाए। केंद्र सरकार ने परी बिश्‍नोई के आवेदन पर हरियाणा सरकार की एनओसी मांगी थी, जो मिल गई है।

IAS Pari Bishnoi wedding

हरियाणा मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद अब परी बिश्‍नोई का आवेदन वापस केंद्र सरकार के पास जाएगा। इसके बाद उनका सिक्किम कैडर बदलकर हरियाणा हो जाएगा। ऐसे में हरियाणा कैडर (IAS Pari Bishnoi transfer in Haryana ) को एक और आईएएस अफसर मिल जाएगा।

दरअसल, साल 2020 बैच की आईएएस परी बिश्‍नोई मूल रूप से राजस्‍थान की रहने वाली हैं। इसी साल मई में परी बिश्‍नोई की हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर सीट से भाजपा विधायक भव्‍य बिश्‍नोई से सगाई हुई है। दोनों जल्‍द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं।

IAS Pari Bishnoi transfer in Haryana

चार बार के सरपंच की पोती हैं परी बिश्‍नोई

बता दें कि परी बिश्‍नोई का जन्‍म 26 फरवरी 1996 को राजस्‍थान के बीकानेर जिले के गांव काकड़ा में हुआ। परी बिश्‍नोई के दादा गोपीराम बिश्‍नोई चार बार गांव के सरपंच रह चुके हैं। मां सुशीला देवी जीआरपी में कांस्‍टेबल और पिता मनीराम बिश्‍नोई एडवोकेट हैं।

IAS Pari Bishnoi koun hai

परी बिश्‍नोई ने तीसरे प्रयास में पाई 30वीं रैंक

मां की जीआरपी में पोस्टिंग के चलते परी बिश्‍नोई ने अजमेर सिटी के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से स्कूली शिक्षा ली और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन से स्‍नातक किया। MDS यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट-ग्रेजुएट की। यूपीएससी 2020 में अपने तीसरे प्रयास में 30वीं रैंक पाई आईएएस बनीं।

IAS Pari Bishnoi transfer in Haryana

पूर्व सीएम के पोते हैं भव्‍य बिश्‍नोई

बता दें कि आईएएस परी बिश्‍नोई के होने वाले पति भव्‍य बिश्‍नोई हरियाणा के सीएम रहे चौधरी भजन लाल के पोते हैं। भव्‍य बिश्‍नोई के पिता कुलदीप बिश्‍नोई सांसद रह चुके हैं। परी बिश्‍नोई और भव्‍य बिश्‍नोई ने एक मई 2023 को सगाई की थी। सगाई के बाद परी और भव्‍य का फोटोशूट खूब वायरल हुआ था। दोनों की शादी की डेट अभी तय नहीं हो पाई है। इसी साल के अंत शादी होनी है।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+