अनिल विज के दिशा रवि पर किए गए ट्वीट को लेकर ट्विटर ने कहा- बंद नहीं होगा हरियाणा के गृहमंत्री का खाता
चंडीगढ़। ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट केस में बेंगलुरु की 22 साल की एक्टिविस्ट दिशा रवि को लेकर किए गए ट्वीट के बाद से हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज चर्चा में हैं। विज के खिलाफ ट्विटर के आॅफिस में शिकायत कर दी गई थी। इस पर अब ट्विटर का बयान आया है। ट्विटर ने कहा है कि, विज ने दिशा-रवि को लेकर जो ट्वीट किया था, वो आपत्तिजनक नहीं है। लिहाजा विज का ट्विटर अकाउंट बंद नहीं किया जाएगा।
Recommended Video

बता दिया जाए कि, गृहमंत्री अनिल विज ने दिशा रवि को लेकर ट्वीट में किया था- 'देश विरोध का बीज जिसके भी दिमाग में है, उसका समल नाश कर देना चाहिए। फिर चाहे वह 'दिशा-रवि' हो या कोई और.'
इस ट्वीट के बाद भाजपा विरोधियों द्वारा विज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया। विज को लेकर ट्विटर से शिकायत कर दी गई और विज का अकाउंट बंद करने की मांग की जाने लगी। हालांकि, अब ट्विटर की ओर से भेजे गए जवाब में साफ कहा गया है कि, विज का अकाउंट बंद नहीं किया जाएगा।

ट्विटर की ओर से यह भी कहा गया है कि विज द्वारा किए गए ट्वीट में ऐसा कोई आपत्तिजनक कंटेंट नहीं है, जिसकी वजह से इसे बंद किया जाए। ट्विटर ने अपने रिप्लाई में कहा कि, जर्मन लॉ के हिसाब से इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications