BJP Candidates List Haryana: इस दिन आएगी भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची, जानिए चयन की प्रक्रिया

Haryana BJP candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची लगभग तैयार है। गुरुग्राम में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद अब दिल्‍ली से आलाकमान की मुहर लगनी बाकी है।

भाजपा की गुरुग्राम बैठक

गुरुग्राम में 22 व 23 अगस्‍त वाली बैठक में हरियाणा के सभी 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों पर संभावित उम्‍मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ है। 300 दावेदारों की सूची आलाकमान को दिल्‍ली भेजी गई है। सूची में युवाओं व महिलाओं पर ज्‍यादा फोकस रखा गया है।

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024

भाजपा उम्‍मीदवार सूची

भाजपा ने गुरुग्राम बैठक में उम्‍मीदवारों की जिलेवार सूची तैयारी की है। अब पार्टी के बड़े नेताओं से पहले से चौथे नंबर तक की पसंद भी जानी जाएगी। इसके बाद भाजपा मुख्‍यालय नई दिल्‍ली में सूची पर केंद्रीय चुनाव समिति विचार करेगी।

हरियाणा में 2014 व 2019 में भाजपा जीती

हरियाणा की सत्‍ता पर लगातार तीसरी बार काबिज होने की तैयारियों में जुटी भाजपा इस बार उम्‍मीदवारों की सूची जारी करने में कोई जल्‍दबाजी नहीं करना चाहती। पार्टी सूत्रों की मानें तो अगस्‍त के आखिरी सप्‍ताह में प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी हो सकती है।

गुरुवार में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति में उम्‍मीदवारों के नामों पर चर्चा के बाद अब आलाकमान तीन से चार बैठकें करके टिकटों को फाइनल करेगा। संभव है कि हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की तीन सूचियां जारी हो सकती हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा उन सीटों पर उम्‍मीदवार चयन में बहुत सावधानी बरत रही है, जो साल 2019 में हार गए थे। भाजपा ने पिछली बार हारी सीटों पर इस बार जीत के लिए कड़ी मेहनत की है। अच्‍छे नतीजों की उम्‍मीद है।

इस बार हरियाणा में भाजपा आधे मंत्रियों व करीब दो दर्जन विधायकों के टिकट काट सकती है। इनकी जगह पार्टी किसे हरियाणा चुनाव मैदान में उतारेगी? पैनल में उन नामों को भी शामिल किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+