Haryana School Close: हरियाणा में आज स्कूल बंद या खुले? जान लें लेटेस्ट अपडेट
Haryana School Close: हरियाणा के शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियों को लेकर सर्कुलर जारी कर दिया है। इस साल सर्दी की छुट्टियां 1 जनवरी से 14 जनवरी तक रहेंगी। हालांकि, ठंड और मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश से भी स्कूल बंद किए जा सकते हैं। विंटर ब्रेक से पहले लगातार 4 दिनों तक (25 से 28 दिसंबर) स्कूल बंद हैं। इसलिए, कई पैरेंट्स के मन में यह सवाल है कि सर्दी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं।
दिसंबर के आखिरी हफ्ते में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और देर शाम ठिठुरन बढ़ गई है। सिरसा, भिवानी, करनाल समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में सर्दी की छुट्टियों के समय से पहले शुरू होने की अटकलों का दौर चल रहा है। जानें हालिया अपडेट:

Haryana School Close: क्या सर्दी की छुट्टी की तारीखों में कोई बदलाव हुआ है?
ताजा जानकारी के अनुसार, फिलहाल हरियाणा सरकार की ओर से सभी स्कूलों के लिए सर्दी की छुट्टियों के लिए राज्यस्तरीय आदेश में बदलाव नहीं हुआ है। छुट्टियां आधिकारिक आदेश के मुताबिक, 1 जनवरी से 14 जनवरी तक ही होंगी।
Haryana School Winter Vacations: क्या समय से पहले होंगी छुट्टियां?
हालांकि, मौसम की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। कई जिलों में जिला प्रशासन ने प्राथमिक कक्षाओं के समय में बदलाव किया है, ताकि छोटे बच्चों को ठंड से राहत मिल सके। जिलाधिकारी के आदेश पर समय से पहले छुट्टियां हो सकती हैं।
शिक्षा विभाग ने जारी किया सर्कुलर
- हरियाणा सरकार की ओर से 1 से 14 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां होंगी। 25 को क्रिसमस की छुट्टी थी। 26 को शहीद उधम सिंह जयंती की और 27 को गुरु गोबिंद सिंह जयंती की छुट्टी है। 28 को रविवार होने के कारण स्कूल बंद हैं। 29 से 31 तक नियमित कक्षाएं लगेंगी।
- शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक नोटिस या स्कूल प्रशासन से मिली सूचना पर ही भरोसा करें।
- निजी स्कूल अपने स्तर पर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों या समय परिवर्तन का निर्णय ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications