Haryana School Close: लॉन्ग वीकेंड पर घूमने का है प्लान तो पहले स्कूल की छुट्टियों का हिसाब देख लें यहां

Haryana School Close: हरियाणा में सर्दी की छुट्टियों से पहले दिसंबर में भी बच्चों को लगातार 4 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। ऐसे में लॉन्ग वीकेंड पर जो लोग घूमने-फिरने या कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं वो इसकी योजना बना सकते हैं। इन 4 दिनों की छुट्टी के दौरान प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। प्रदेश के बड़े हिस्से में इन दिनों शीतलहर और कोहरे का असर है। इस वजह से सड़क परिवहन और रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

क्रिसमस के साथ ही बच्चों को चार दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। इससे जनवरी में सर्दी की छुट्टियों से पहले ही बच्चों को बोनस छुट्टियां मिल रही हैं। इन चार दिनों की छुट्टियों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कामकाज स्कूलों में पूरी तरह से बंद रहेगा।

Haryana School Close

Long Weekend Holiday: लगातार 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल

- क्रिसमस और नए साल के आसपास बहुत सी फैमिली घूमने-फिरने के लिए जाते हैं। अगर आप भी प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए मौका है। हरियाणा में बच्चों के स्कूल लगातार 4 दिन बंद रहेंगे और इसके अनुसार अपनी प्लानिंग कर सकते हैं।

- 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टियां हैं। इसके बाद 26 और 27 को (उधम सिंह जयंती और गुरु गोबिंद सिंह जयंती) को भी छुट्टी रहेगी। 28 दिसंबर को रविवार है।

- इस तरह से कुल 4 दिनों की लगातार छुट्टियां मिलेंगी और फिर 29 से 31 तक स्कूल खुले रहेंगे। बाहर जाने का प्लान इसके मुताबिक बना सकते हैं।

Haryana School Close: सर्दी की छुट्टियों के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

हरियाणा शिक्षा विभाग ने सर्दी की छुट्टियों को देखकर स्कूलों के लिए निर्देश जारी किया है। 1 से 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे और इस दौरान स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि छुट्टियों से पहले सिलेबस और परीक्षाओं से संबंधित योजनाएं तैयार कर लें। स्कूल खुलने के बाद बोर्ड परीक्षाओं में बहुत कम समय बचेगा। इसे देखते हुए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक दोनों ही गतिविधियों का कैलेंडर इसके मुताबिक ही तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+