VIDEO: नूंह की आग में झुलसा बादशाहपुर गांव! होटल, दुकानों में आगजनी, पथराव-तोड़फोड़

Badshahpur Village Riots: हरियाणा के नूंह जिले में भड़की हिंसा की आग गुरुग्राम के बादशाहपुर गांव तक पहुंच ही गई। जिसके चलते आगजनी, पथराव, तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं।

Badshahpur Village Riots: हरियाणा का नूंह जिले में 31 जुलाई को भड़की हिंसा की आग की चपेट में दिल्ली से सटे गुरुग्राम भी आ गया। जब उपद्रवियों का तांडव गुरुग्राम के बादशाहपुर गांव में देखने को मिला। मंगलवार यानी एक अगस्त की शाम कुछ उपद्रवियों आगजनी, पथराव, तोड़फोड़ करते हुए आगे बढ़े और दहशत फैला दी।

इस दहशत की जद में नूंह के ही निवासी हारून का वेज-नॉनवेज होटल भी आ गया। दहशगर्दियों ने कई सालों से चल रहे हारून के होटल पर तोड़फोड़ और आगजनी की। आग की लपटों ने पूरे होटल को तहस-नहस कर दिया। वहीं, पास स्थित कबाड की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। इतना ही नहीं, सेक्टर 70 में दुकान, झुग्गियों में भी तांडव देखने को मिला। कहां गया हारून?...

Badshahpur Village Riots

बताया जा रहा है कि हारून के होटल में आगजनी के बाद वो और उसके कर्मचारी कहां गए, यह अभी किसी को जानकारी नहीं है। लेकिन, इलाके में दहशत जारी है। हालांकि, बॉर्डर सील कर दिया गया है। तनावपूर्ण स्थिति के बीच पुलिस फोर्स तैनात है।

क्या है नूंह हिंसा?

आपको बता दें कि 31 जुलाई को नूंह में विश्व हिंदू परिषद और मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की ओर से एक धार्मिक जुलूस निकाला गया। जिसमें दो गुटों में टकराव हो गया। जिसके बाद पथराव और आगजनी की स्थिति बन गई। घटना में करीब अब तक 6 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है। हालांकि, मामले में अब तक 116 उपद्रवियों को हिरासत में लिया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+