Nuh News: नूंह में एक बार फिर बवाल! पूजा के लिए जा रही महिलाओं पर पथराव, 3 घायल, फोर्स तैनात

Nuh News: हरियाणा के नूंह में एक बार फिर बवाल की स्थिति बन गई। जब गुरुवार रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर कुंआं पूजन करने जा रही महिलाओं पर पथराव किया गया।

बताया जा रहा है कि यह पथराव मस्जिद के पास खड़े किशोरों ने किया। इस घटना में तीन महिलाएं घायल हो गई। कुछ ही देर में दोनों समुदायों के लोग वहां जमा हो गए, जिससे हिंसाग्रस्त इलाके में तनाव फैल गया। मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Nuh Tension grips

पुलिस के मुताबिक, नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है और मदरसे के मौलवी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने कहा कि कुछ महिलाएं कुआं पूजन के लिए जा रही थीं और शिकायत मिली है कि मदरसे के कुछ बच्चों ने उन पर पथराव किया है। इस संबंध में दोनों समुदाय के लोग यहां एकत्र हुए। एफआईआर दर्ज की जा रही है। हम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। प्रासंगिक कार्रवाई की जाएगी। कोई बड़ी चोट नहीं आई है।

जुलाई हिंसा में गई थी 6 लोगों की जान
आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई में, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के जुलूस पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद हरियाणा के नूंह और उसके आसपास के इलाकों में सांप्रदायिक झड़पें भड़क उठी थीं। जिसमें दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित 6 लोगों की जान चली गई थी और 88 से अधिक लोग घायल हुए थे।

दंगे गुरुग्राम समेत पड़ोसी जिलों तक भी पहुंचे, जहां भीड़ ने एक मस्जिद में आग लगा दी और कई दुकानों और रेस्तरां में तोड़फोड़ की। पुलिस के अनुसार, दंगों के संबंध में 61 से अधिक मामले दर्ज किए गए और कम से कम 340 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+