Haryana News: तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा पंचकूला में कार्यशाला का आयोजन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हुई चर्चा

Haryana News: हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड पंचकूला द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में बुधवार को राजकीय बहुतकनीकी, पंचकूला के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें तकनीकी शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों और राजकीय बहुतकनीकी के प्राध्यापको एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त प्रदेशभर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थानो के करीब 90 अधिकारी आनलाइन सम्मलित हुए।

मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. ऋषि गोयल निदेशक स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन झज्जर और डॉ. मनीष जिंदल निदेशक-प्रधानाचार्य एसआईईटी नीलोखेड़ी ने कार्यशाला को संबोधित किया।

HSBTE

डॉ. ऋषि गोयल ने अपने वक्तवय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं एवं आज के संदर्भ मे नीति की प्रांसगकिता के बारे में अवगत कराया। डॉ. मनीष जिंदल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में तकनीकी शिक्षा के संदर्भ में विभिन्न बिन्दुओ पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं ने प्रतियोगियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया। कार्यशाला का आयोजन पारस पराशर संयुक्त सचिव, सीमा अग्रवाल उपसचिव, अश्वनी कुमार सहायक सचिव द्वारा किया गया। इस मौके पर हितेश अरोडा, नियंत्रक प्रशासन एवं वित, अशोक कुमार, परीक्षा नियंत्रक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+