Haryana News: करनाल स्मार्ट सिटी में पारदर्शिता से होंगे कार्य, विधायक से शिकायत मिलने पर जांच कराएगी सरकार

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि करनाल स्मार्ट सिटी के तहत पारदर्शिता के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार नहीं है। किसी कार्य को लेकर यदि किसी विधायक द्वारा कोई शिकायत दी जाती है तो निश्चित तौर पर सरकार जांच करवाएगी। जो दोषी पाया जाएगा। उस पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री खट्टर मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान बोल रहे थे।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निश्चित कार्य किए जाते हैं। उनकी राशि भी निश्चित होती है। इसके अलावा अन्य सभी कार्य नगर निगम द्वारा किए जाते हैं। इसलिए किसी सदस्य द्वारा ये कहना कि स्मार्ट सिटी के तहत पारदर्शिता से कार्य नहीं हो रहे। ये गलत है। विधायक लिखित में शिकायत दें तो सरकार निश्चित तौर पर उसकी जांच करवाएगी।

cm khattar

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+