Haryana News: सरकारी कार्यक्रम में गैर हाजिर थे SDO, मंत्री कमलेश ढांडा ने किया सस्पेंड
Haryana: महिला व बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बिजली निगम के एसडीओ योगेश को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने हरियाणा के कैथल के जाखौली गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में गैर हाजिर रहने पर एसडीओ को सस्पेंड करने के आदेश डीसी प्रशांत पंवार को फ़ोन पर दे दिए।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ग्रामीणों से जनसंवाद कर रही थी। इस दौरान बिजली निगम से जुडी बहुत सी शिकायतें आई थी। इसके पश्चात एसडीओ योगेश के हाजिर न होने पर उन शिकायतों का मौके पर कोई निपटारा नहीं हुआ। हालांकि इन शिकायतों के हल करने के लिए राज्यमंत्री ने ले लिया है। इधर बताया जा रहा है कि एसडीओ छुट्टी पर चल रहे थे, किंतु वहां पर अन्य किसी अफसर की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी।
गांव जाखौली में विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रम में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे बिजली विभाग राजौंद के एसडीओ योगेश को सस्पेंड करने के निर्देश भी दिए।
कमलेश ढांडा ने कहा कि भारत सरकार व हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज की आखिरी पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम चलाया गया है। बिजली निगम की जगमग योजना के माध्यम से गांव में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति दी जा रही है। सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि प्रत्येक जरूरतमंद को किसी न किसी योजना से फायदा [[पहुंचाया किया जाए और उसी दिशा में लगातार कार्य चल रहा है।
यह भी पढ़ें Haryana News: पीएम को लेकर बोले हरियाणा के मंत्री अनिल विज, कहा-'मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया'












Click it and Unblock the Notifications