Haryana News: मंत्री सुभाष सुधा ने अंबाला के नालों और ड्रेन की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने शुक्रवार को अम्बाला में कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नालों और ड्रेन की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और नगर निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बरसात से पहले सफाई में किसी तरह की लापरवाही न बरतें अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।

मंत्री सुभाष सुधा सबसे पहले अंबाला शहर के कुम्हार मौहल्ला पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई का जायजा लिया। इसके उपरांत वे जगाधरी गेट, नाहन हाउस, कबीर नगर गए। यहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। कस्तूरबा गांधी स्कूल के बाहर किसी तरह का कचरा न डालने दिया जाए। उन्होंने इस स्कूल के बाहर अच्छे से सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेयरी कॉम्पलैक्स खतौली में भी दौरा किया। यहां सडक़ों पर गोबर और जलभराव की समस्या को देखकर तत्काल उसे साफ करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को किसी भी तरह इस सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने को कहा।

subhash sudha

इससे पूर्व हरियाणा के शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा की अध्यक्षता मे पंचायत भवन अंबाला शहर के सभागार मे डी-प्लान स्कीम वर्ष 2024-25 की बैठक हुई। उन्होंने जिला से संबंधी विकास कार्यो पर चर्चा की और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

डी-प्लान स्कीम वर्ष 2024-25 के लिए अम्बाला जिले में 1780.33 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमें सामान्य कम्पोनेंट वर्ग में 1068.20 लाख रुपए की राशि खर्च की जा सकती है। एससीएसपी कम्पोनेंट में 712.13 लाख रुपए खर्च किए जाने हैं। इनमें पीने के पानी की सुविधा, शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य, सिंचाई, खेल, पशुओं की देखभाल, महिला एवं बाल कल्याण इत्यादि पर खर्च की जानी है। उन्होंने अधिकारियों को निदेश दिए कि डी-प्लान के तहत जो बजट अलॉट हुआ है। उसका समयबद्ध तरीके से विकास कार्यों पर खर्च करें। ताकि जनता को इनका लाभ समय पर मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+