Haryana News: खेल प्रतिभाओं को तराशेगी खट्टर सरकार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Haryana News: हरियाणा में खट्टर सरकार युवाओं की खेल प्रतिभाओं को तराशने का काम करेगी। खेलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुके हरियाणा में अब गांव-गांव तक खेल आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। युवाओं की खेल प्रतिभाओं को बचपन से तराशा जा सके। इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्षेत्र अनुसार लोकप्रिय खेलों में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए स्पेशलाइज्ड हाई पावर परफोरमेंस सेंटर खोलने की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इन केंद्रों में केवल एक ही खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे युवा अपनी इच्छा के मुताबिक उस खेल में पारंगत हो सके। प्रदेश व देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।

मुख्यमंत्री खट्टर बुधवार को हरियाणा में खेलों के लिए नया आधारभूत ढांचा विकसित के रोडमैप के संबंध में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। सीएम खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि हर क्षेत्र में स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाना है। इसके लिए बेहद जरूरी है कि क्षेत्र अनुसार जहां-जहां जो खेल लोकप्रिय हैं। वहां उन खेलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गांवों में लोकप्रिय खेलों व मांग के अनुसार स्पोर्ट्स नर्सरियां भी बनाई जाएं। ताकि बच्चों की बुनियाद बचपन से ही मजबूत बन सके।

cm khattar

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खेल विभाग और पंचायत विभाग द्वारा गांवों में खेलों के लिए विकसित आधारभूत ढांचे की भी मैपिंग की जाए। ताकि जरूरत के अनुसार हर क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा सके। जन संवाद पोर्टल, ग्राम दर्शन और नगर दर्शन पोर्टल पर भी लोगों द्वारा उनके क्षेत्र में स्टेडियम, मिनी स्टेडियम, स्पोर्ट्स नर्सरी या अन्य संस्थान बनाने की मांग दर्ज की गई है तो उन मांगों की भी मैपिंग कर एक सूची तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पदक विजेता खिलाड़ी, जो आउटस्टेंडिंग स्पोर्ट्सपर्सन पॉलिसी के तहत नौकरी प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें भी प्रोत्साहित किया जाए कि वे अपने-अपने खेलों में युवाओं को प्रतिभावान बनाने के लिए स्पोर्ट्स नर्सरियों का संचालन करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खेल विभाग द्वारा स्पोर्ट्सपर्सन की सूची तैयार की जाए। जिनमें लोकप्रिय तथा छोटे स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी भी शामिल हों। उन्होंने कहा कि कई बार छोटे स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिल पाता। इसलिए सरकार ऐसे खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का पूरा मौका देगी। ताकि कोई भी हुनरमंद खिलाड़ी पीछे न रहे। ऐसे खिलाड़ियों को उनके खेल के अनुसार ट्रेनिंग मुहैया करवाने पर भी पूरा फोकस किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि जीआईएस हरियाणा पोर्टल पर राज्य में उपलब्ध स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर का पूरा डाटा अपलोड कर दिया गया है। वर्तमान में 11 स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य विभिन्न स्तर पर निर्माणाधीन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय कॉलेजों में स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। इसलिए खेल विभाग द्वारा इसका उपयोग किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+