Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएं, जानिए क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'जा पर कृपा राम की होई। ता पर कृपा करहिं सब कोई॥ जिनके कपट, दम्भ नहिं माया। तिनके ह्रदय बसहु रघुराया॥ श्री राम नवमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।'

आपको बता दें कि रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। जो अप्रैल-मई माह में आता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस दिन कन्याओं को भोजन कराकर पूजा अर्चना की जाती है।
भारत में इस बार रामनवमी का त्योहार विशेष महत्व रखता है। क्योंकि हाल ही में अयोध्या में भगवान श्री राम का बहुप्रतीक्षित मंदिर का निर्माण कर रामलीला को विराजमान किया गया। रामनवमी पूरे देश में हर्षोल्लाह से मनाई जा रही है। इसी क्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेशवासियों को रामनवमी के पर्व की शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications