Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने पृथ्वी दिवस की दी शुभकामनाएं, पर्यावरण संरक्षण को लेकर कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारतीय संस्कृति में हमने धरती को माँ माना है और उसकी पूजा करते हैं। हमें पृथ्वी को पूजने के साथ साथ उसे बचाने के संस्कारों को भी अपनी आने वाली पीढ़ी को देना होगा।'

manohar lal

आपको बता दे कि पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है। जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए मनाया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में हर साल मनाया जाता है। यह तारीख उत्तरी गोलार्द्ध में वसंत और दक्षिणी गोलार्द्ध में शरद का मौसम है। संयुक्त राष्ट्र में पृथ्वी दिवस को प्रत्येक वर्ष मार्च में मनाया जाता है। यह अवसर 20 मार्च होता है। यह एक परंपरा है। जिसकी स्थापना शांति कार्यकर्ता जॉन मक्कोनेल ने की थी। यह पृथ्वी का बड़ा मनाया जाने वाला दिवस है।

पृथ्वी दिवस इसलिए भी महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस दिन हमें ग्लोबल वार्मिंग के बारे में पर्यावरणविदों के माध्यम से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का पता चलता है। पृथ्वी दिवस जीवन संपदा को बचाने व पर्यावरण को ठीक रखने के बारे में जागरूक करता है। जनसंख्या वृद्धि ने प्राकृतिक संसाधनों पर अनावश्यक बोझ डाला है। संसाधनों का सही इस्तेमाल करने के लिए पृथ्वी दिवस जैसे कार्यक्रम का महत्व बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+