Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर करनाल में सर्व समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल, भाजपा के पक्ष में की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में सर्व समाज के कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज करनाल में सर्व समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मिले सभी समाज के परिवारजनों के स्नेह और प्रचंड विजय के विश्वास के लिए सादर आभार। वास्तव में चुनाव और विजय की सारी जिम्मेदारी करनाल के मेरे परिवारजनों ने स्वयं अपने कंधों पर ले रखी है। हमने हर समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। इसलिए आज हर व्यक्ति साहस बनकर साथ खड़ा है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार आज शाम को थम गया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी थी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में सर्व समाज के कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications